
- मंगलवार को बीएसई 522 अंक ऊपर 33,825 पर और निफ्टी 152 पॉइंट ऊपर 9,979 पर बंद हुआ था
- कल को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 56 अंक ऊपर 9,608 पर बंद हुआ था
मुंबई. बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 359.88 अंक ऊपर और निफ्टी 129.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 597.18 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।
इससे पहले मंगलवार को बीएसई 146.67 अंक ऊपर और निफ्टी 54.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 563.11 अंक तक और निफ्टी 152.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में बीएसई 522.01 अंक ऊपर 33,825.53 पर और निफ्टी 152.95 पॉइंट ऊपर 9,979.10 पर बंद हुआ था।
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करे
पिछले 5 दिन बीएसई और निफ्टी में लगातार बढ़त रही
तारीख | बीएसई | निफ्टी |
बुधवार, 27 मई | 995.92 अंक | 285.90 अंक |
गुरुवार, 28 मई | 595.37 अंक | 175.15 अंक |
शुक्रवार. 29 मई | 223.51 अंक | 90.20 अंक |
सोमवार, 1 जून | 879.42 अंक | 245.85 अंक |
मंगलवार, 2 जून | 522.01 अंक | 152.95 अंक |
कुल बढ़त | 3216.23 अंक | 950.05 अंक
|
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद मंगलवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 267.63 अंक ऊपर 25,742.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 56.33 अंक ऊपर 9,608.38 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.82 फीसदी बढ़त के साथ 25.09 पॉइंट ऊपर 3,080.82 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.34 फीसदी बढ़त के साथ 10.00 अंक ऊपर 2,931.39 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
source:-money bhaskar