
- शुक्रवार को बीएसई 306 अंक नीचे 34,287 पर और निफ्टी 113 पॉइंट नीचे 10,142 पर बंद हुआ था
- शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी बढ़त के साथ 198 अंक ऊपर 9,814 पर बंद हुआ था
मुंबई. सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 553.93 अंक ऊपर और निफ्टी 184.6 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 424.73 अंक तक और निफ्टी 130.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 306.54 अंक या 0.90% ऊपर 34,287.24 पर और निफ्टी 113.05 पॉइंट या 1.13% ऊपर 10,142.15 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 6.61 % |
RBL बैंक | 5.15 % |
एक्सिस बैंक | 4.91 % |
ICICI बैंक | 3.41 % |
सिटी यूनियन बैंक | 2.95 % |
फेडरल बैंक | 2.85 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.80 % |
HDFC बैंक | 1.40 %
|
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त शुक्रवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 829.16 अंक ऊपर 27,111.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी बढ़त के साथ 198.27 अंक ऊपर 9,814.08 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.62 फीसदी बढ़त के साथ 81.58 पॉइंट ऊपर 3,193.93 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.38 बढ़त के साथ 11.14 अंक ऊपर 2,941.94 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
source:-money bhaskar