Soni Pariwar india

सेंसेक्स 639 अंक और निफ्टी 177 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 211 अंक ऊपर बंद हुआ था

  • गुरुवार को सेंसेक्स 242 अंक नीचे 31,443 पर और निफ्टी 71 पॉइंट नीचे 9,199 पर बंद हुआ
  • अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.41 फीसदी बढ़त के साथ 125 अंक ऊपर 8,979 पर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 639.94 अंक ऊपर और निफ्टी 177.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला था। ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 322.88 अंक तक लुढ़क गया। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद भी ऊपर नहीं आ पाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ था।

soni pariwar jyotish

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

गुरुवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 211.25 अंक ऊपर 23,875.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.41 फीसदी बढ़त के साथ 125.27 अंक ऊपर 8,979.66 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.77 पॉइंट ऊपर 2,881.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.64 फीसदी बढ़त के साथ 18.37 अंक ऊपर 2,889.89 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56,351 हो गई है। इनमें 37,682 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 16,776 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,889 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,916,338 हो चुकी है। इनमें 270,711 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,342,460 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 76,928 हो चुकी है।

शेयर मार्केट का लाइव अपडेट

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अप्रैल में 1,000 से अधिक अमेरिकी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों से संपर्क किया और उन्हें चीन से कारोबारी गतिविधियों को हटाकर भारत लाने का ऑफर दिया। ये कंपनियां 550 से अधिक उत्पाद बनाती हैं।

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो प्लेटफॉर्म में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 11,367 करोड़ रुपए में हुआ है। यह निवेश जियो प्लेटफॉर्म्स के इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपए और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपए पर किया गया है।

स्वर्णकार समाज की खबरे देखने के लिए क्लिक करे 

 

source:-money bhaskar

Read Previous

8 मई 2020 : आपका जन्मदिन

Read Next

लोक डाउन में हो रही अनोखी शादियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *