Tuesday, December 5, 2023

शनि यदि है ग्यारहवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां ग्यारहवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।

कैसा होगा जातक : यदि यहां शनि है तो व्यक्ति होशियार और फरेब देने वाला माना जा सकता है। जातक चतुराई और छल से पैसे कमाएगा। लेकिन यदि शुभ है तो खुद विधाता माना जाएगा। जातक के भाग्य का निर्धारण चालीसवें साल के बाद होगा लेकिन 48 से पहले हो जाएगा। जातक कभी भी निःसंतान नहीं रहेगा। राहु और केतु की स्थिति के अनुसार अच्छा या बुरा परिणाम देगा।
5 सावधानियां :
1. कभी किसी को उधार न दें।
2. नेक और धर्मात्मा बने रहें।
3. कभी भी शराब न पियें।
4. अपना नैतिक चरित्र ठीक रखें।
5. छल से कोई कार्य न करें।
क्या करें :
1. भैरव महाराज और हनुमानजी की उपासना करें।
2. शनि मंदिर में छाया दान करें।
3. प्रतिदिन कुत्ते या कौवों को खाना खिलाते रहें।
4. अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों की सेवा करें।
5. तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान दें।
6. 43 दिनों तक तेल या शराब की बूंदें जमीन पर गिराएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Soni Pariwar India इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
source:- Webduniya
Aryan Soni
Author: Aryan Soni

Editor Contact - 9352534557

Aryan Soni
Aryan Sonihttps://sonipariwarindia.com
Editor Contact - 9352534557

आप की राय

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Advertisements

अन्य खबरे
Related news