Soni Pariwar india

आज सेंसेक्स 219 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 631 अंक गिरकर हुआ बंद

  • मंगलवार को सेंसेक्स 1011 अंक नीचे 30,636 पर और निफ्टी 280 पॉइंट नीचे 8,981 पर बंद हुआ था
  • अमेरिकी बाजार नैस्डैक 3.48 फीसदी गिरावट के साथ 297.50 अंक नीचे 8,263.23 पर बंद हुआ

मुंंबई. सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला थी। सेंसेक्स 811.81 अंक नीचे और निफ्टी 244.90 पॉइंट नीचे खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद बाजार बढ़त बनाने में सफल नहीं हो पाया। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 1011.29 अंक या 3.20% नीचे 30,636.71 पर और निफ्टी 280.25 पॉइंट या 3.03% नीचे 8,981.60 का कारोबार किया था।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिका, चीन के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 631.56 अंक नीचे 23,018.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.48 फीसदी गिरावट के साथ 297.50 अंक नीचे 8,263.23 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.07 फीसदी गिरावट के साथ 86.60 पॉइंट नीचे 2,736.56 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के 3.35 पॉइंट नीचे 2,823.66 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी गिरावट देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20,080 हो गई है। इनमें 15,460 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 3,975 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 645 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,57,181 हो चुकी है। इनमें 1,77,641 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 6,90,444 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 45,340 हो चुकी है।

 

09:50 AM सेंसेक्स 10.08 अंक ऊपर 30,626.63 पर और निफ्टी 18.75 पॉइंट ऊपर 8,962.70 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:39 AM बीएसई के 23 में से 8 सेक्टर में बढ़त और अन्य में गिरावट है।

 

source :- bhaskar

Read Previous

लॉकडाउन में बनाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग, दूध से बने 3 फेसपैक निखारेगा रंग और करेगा चेहरे के दाग-धब्बे दूर

Read Next

जियो में 43,574 करोड़ रु. निवेश करेंगे जकरबर्ग, मुकेश अंबानी की कंपनी में फेसबुक की 9.99% हिस्सेदारी हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *