Soni Pariwar india

आज सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 456 अंक ऊपर बंद हुआ

  • बुधवार को सेंसेक्स 742 अंक ऊपर 31,379 पर और निफ्टी 205 पॉइंट ऊपर 9,187 पर बंद हुआ था
  • अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.81 फीसदी बढ़त के साथ 232.15 अंक ऊपर 8,495.38 पर बंद हुआ

मुंबई. सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 266 अंक ऊपर और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिला थी। कल सुबह सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के शुरुआती 25 मिनट के बाद ही बाजार में उतार-चढ़ाव दिखने लगा, लेकिन इसके बाद बाजार लगातार ऊपर चढ़ा और 800 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 742.84 अंक या 2.42% ऊपर 31,379.55 पर और निफ्टी 205.85 पॉइंट या 2.29% ऊपर 9,187.30 का कारोबार किया था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 456.94 अंक ऊपर 23,475.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.81 फीसदी बढ़त के साथ 232.15 अंक ऊपर 8,495.38 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.29 फीसदी बढ़त के साथ 62.75 पॉइंट ऊपर 2,799.31 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी बढ़त के 0.56 पॉइंट ऊपर 2,844.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,370 हो गई है। इनमें 16,319 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,370 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 681 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,637,790 हो चुकी है। इनमें 184,230 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 717,812 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47,676 हो चुकी है।

 

09:35 AM सेंसेक्स 129.76 अंक ऊपर 31,509.31 पर और निफ्टी 55.00 पॉइंट ऊपर 9,242.30 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकिंग सेक्टर में एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़कर अन्य के शेयरों में बढ़त बनी हुआ है।

 

source :- Bhaskar

Read Previous

राजस्थान में आज 47 नए मामले, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के करीब

Read Next

वॉट्सऐप पर अब 8 यूजर्स एक साथ कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *