Monday, December 11, 2023

बीएसई 110 अंक और निफ्टी 53 पॉइंट नीचे खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 477 अंक ऊपर बंद हुआ था

  • शुक्रवार को बीएसई 242 अंक ऊपर 33,780 पर और निफ्टी 70 पॉइंट ऊपर 9,972 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था

मुंबई. सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1190.27 अंक तक और निफ्टी 357.65 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बीएसई और निफ्टी में बढ़त आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 477.37 अंक ऊपर 25,605.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96.08 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 39.21 पॉइंट ऊपर 3,041.31 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 2.00 अंक नीचे 2,917.74 पर बंद हुआ था। इधर इटली और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

source:-money bhaskar

Soni Pariwar India पर सबसे पहले स्वर्णकार समाज की खबर पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर व् इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. देखिए अन्य लेटेस्ट खबरें भी

Aryan Soni
Author: Aryan Soni

Editor Contact - 9352534557

Aryan Soni
Aryan Sonihttps://sonipariwarindia.com
Editor Contact - 9352534557

आप की राय

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Advertisements

अन्य खबरे
Related news