
- मंगलवार को बीएसई 63 अंक नीचे 30,609 पर और निफ्टी 10 पॉइंट नीचे 9,029 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 15 अंक ऊपर 9,340 पर बंद हुआ था
मुंबई. सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 183.81 अंक ऊपर और निफ्टी 53.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 191.68 अंक ऊपर और निफ्टी 60.50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 414 अंक ऊपर गया, लेकिन करीब 1.30 PM पर इसमें गिरावट शुरू हो गई और बीएसई 160 अंक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 63.29 अंक नीचे 30,609.30 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट नीचे 9,029.05 पर बंद हुआ।
दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद मंगलवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 529.95 अंक ऊपर 24,995.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 15.63 अंक ऊपर 9,340.22 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 36.32 पॉइंट ऊपर 2,991.77 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 6.18 अंक नीचे 2,840.37 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।
source:-money bhaskar