- सोमवार को एशिया समेत दुनियाभर के बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे
- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.67 लाख के पार पहुंची
बई. एशिया समेत दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी की बदौलत आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 206.78 अंकों की तेजी के साथ 35168.30 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70.20 पॉइंट की तेजी के साथ 10,382.60 पर खुला। सोमवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) 209 अंकों की गिरावट के साथ 34.961.52 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70 पॉइंट लुढ़ककर 10,312.40 अंकों पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में बीएसई 500 अंक लुढ़ककर 34,671.07 अंकों तक पहुंच गया था।
स्वर्णकार समाज की खबरे देखने के लिए क्लिक करे
बीएसई में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी
बैंक | बढ़त (% में) |
आरबीएल बैंक | 2.06 |
एक्सिस बैंक | 1.99 |
आईसीआईसीआई बैंक | 1.91 |
इंडसइंड बैंक | 1.69 |
सिटी यूनियन बैंक | 1.61 |
एसबीआई | 1.56 |
फेडरल बैंक | 1.36 |
कोटक महिंद्रा बैंक | 0.23 |
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 580.25 अंक बढ़कर 25,595.80 अंक पर जाकर बंद हुआ। अमेरिका के अन्य बाजार एसएंडपी 500 इंडेक्स 44.19 पॉइंट बढ़कर 3053.24 पर बंद हुई। नैस्डेक 116.93 अंकों की तेजी के साथ 9874.15 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोस्ट 11.51 अंकों की तेजी के साथ 2,973.03 अंकों पर बंद हुआ। ताइवान, हॉन्गकॉन्ग, जकार्ता, जापान समेत अधिकांश एशियाई शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
source link :-money bhaskar