- शुक्रवार को बीएसई 223 अंक ऊपर 32,424 पर और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर 9,580 पर बंद हुआ था
- शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 1208 अंक ऊपर 9,489 पर बंद हुआ था
मुंबई. सप्ताह में आज सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 481.95 अंक ऊपर और निफ्टी 146.55 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज बीएसई में उछाल दिख रहा है। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान इसमें 1005.70 अंकों तक की बढ़त देखने को मिली है।
इससे पहले शुक्रवार बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था, लेकिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 279.93 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 223.51 अंक ऊपर 32,424.10 पर और निफ्टी 90.20 पॉइंट ऊपर 9,580.30 पर बंद हुआ था।
इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
RBL बैंक | 6.37 % |
एक्सिस बैंक | 5.86 % |
ICICI बैंक | 4.55 % |
HDFC बैंक | 4.22 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 4.18 % |
कोटक बैंक | 4.04 % |
इंडसइंड बैंक | 3.90 % |
सिटी यूनियन बैंक | 3.51 % |
फेडरल बैंक | 3.11 % |
बाजार में बढ़त का कारण
आज से देशभर में 68 दिन के लॉकाउनड को खत्म कर दिया गया है। देश में ट्रेनों से लेकर आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जिसका सीधा असर आज शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। अब लॉकडाउन की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ दी है। सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है। अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे।
दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद शुक्रवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17.53 अंक नीचे 25,383.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.29 फीसदी बढ़त के साथ 120.88 अंक ऊपर 9,489.87 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 14.58 पॉइंट ऊपर 3,044.31 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.97 फीसदी बढ़त के साथ 56.13 अंक ऊपर 2,908.48 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।
source:-money bhaskar
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करे