Soni Pariwar india

सरकार के भारी भरकम पैकेज पर निवेशकों का भय भारी पड़ा, सेंसेक्स 542 अंक और निफ्टी 169 पॉइंट नीचे खुला

  • बुधवार को सेंसेक्स 637 अंक ऊपर 32,008 पर और निफ्टी 187 पॉइंट ऊपर 9,383 पर बंद हुआ
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 139 अंक नीचे 8,863 पर बंद हुआ था

मुंबई. सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 1470.75 अंक ऊपर और निफ्टी 387.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती आधा घंटे में ही सेंसेक्स की बढ़त फिसलकर 600 अंक से भी कम की हो गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 637.49 अंक ऊपर 32,008.61 पर और निफ्टी 187.00 पॉइंट ऊपर 9,383.55 पर बंद हुआ।

स्वर्णकार समाज की खबरे देखने के लिए क्लिक करे 

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 516.81 अंक नीचे 23,248.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 139.38 अंक नीचे 8,863.17 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.75 फीसदी गिरावट के साथ 50.12 पॉइंट नीचे 2,820.00 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.50 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,883.54 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

पावर सेक्टर और एमएसएमई पर फोकस

बुधवार को जारी पैकेज में वित्तमंत्री ने टीडीएस के तहत 55000 करोड़ रुपए की सुविधा का ऐलान किया, तो पीएफ के जरिए 25,000 करोड़ रुपए की सुविधा दी। इसी तरह पावर सेक्टर की कंपनियों के लिए 90,000 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। जबकि एनबीएफसी के लिए 30,000 करोड़ रुपए और एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपए के भारी भरकम पैकेज की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें: डीडवाना के लोकेश भवण परिवार सहित बना रहे है मास्क

इसके अलावा, सरकार ने 80 करोड़ लोगों को 5-5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो दाल दिया। जबकि 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपए महीने दिए गए जो जून तक जारी रहेगा।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,055 हो गई है। इनमें 49,099 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 26,400 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,551 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,429,232 हो चुकी है। इनमें 298,165 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,658,401 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85,197 हो चुकी है।

source:-money bhaskar

Read Previous

14 मई 2020 : आपका जन्मदिन

Read Next

कार में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *