Soni Pariwar india

सेंसेक्स 421 अंक और निफ्टी 138 पॉइंट ऊपर खुला,

  • सोमवार को सेंसेक्स 1068 अंक नीचे 30,028 पर और निफ्टी 313 पॉइंट नीचे 8,823 पर बंद हुआ
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.44 फीसदी बढ़त के साथ 220 अंक ऊपर 9,234 पर बंद हुआ था

मुंबई. सप्ताह में आज मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 421.76 अंक ऊपर और निफ्टी 138.45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सुबह सेंसेक्स 150.53 अंक ऊपर और निफ्टी 21.45 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में सेंसेक्स में गिरावट आ गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1068.75 अंक नीचे 30,028.98 पर और निफ्टी 313.60 पॉइंट नीचे 8,823.25 पर बंद हुआ था।

soni pariwar ad

 

डेली राशिफल देखने के लिए क्लिक करे

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए

सोमवार को भले ही भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन दुनियाभर के दूसरे बाजारों में बढ़त रही। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.85 फीसदी की बढ़त के साथ 911.95 अंक ऊपर 24,597.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.44 फीसदी बढ़त के साथ 220.27 अंक ऊपर 9,234.83 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.15 फीसदी बढ़त के साथ 90.21 पॉइंट ऊपर 2,953.91 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 16.01 अंक ऊपर 2,891.43 पर बंद हुआ। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस और कनाडा के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

source:-money bhaskar

Read Previous

19 मई 2020 : आपका जन्मदिन

Read Next

सी ए में सफलता हासिल कर निकिता सहदेव ने बीकानेर मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का गौरव बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *