Soni Pariwar india

सेंसेक्स 218 अंक और निफ्टी 70 पॉइंट नीचे खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 109 अंक नीचे बंद हुआ था

soni pariwar india
  • सोमवार को सेंसेक्स 81 अंक नीचे 31,561 पर और निफ्टी 12 पॉइंट नीचे 9,239 पर बंद हुआ
  • अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71 अंक ऊपर 9,192 पर बंद हुआ था

सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 658.88 अंक ऊपर चला गया, लेकिन आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71.02 अंक ऊपर 9,192.34 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.01% फीसदी बढ़त के साथ 0.39 पॉइंट ऊपर 2,930.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7.59 अंक नीचे 2,887.21 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

source:-money bhaskar

 

Read Previous

12 मई 2020 : आपका जन्मदिन

Read Next

लंच में बनाकर खाएं आम रस दम आलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *