Soni Pariwar india

173 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में 170 अंक तक गिरा, निफ्टी भी 45 पॉइंट नीचे

  • गुरुवार को सेंसेक्स 885 अंक नीचे 31,122 पर और निफ्टी 240 पॉइंट ऊपर 9,142 पर बंद हुआ
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80 अंक ऊपर 8,943 पर बंद हुआ था

मुंबई. सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, पहले ही मिनट की ट्रेडिंग में बाजार में 170 अंक तक की गिरावट आ गई। इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 955 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।

soni pariwar india

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80.55 अंक ऊपर 8,943.72 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.50 पॉइंट ऊपर 2,852.50 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,870.74 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,997 हो गई है। इनमें 51,374 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 27,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,649 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,525,420 हो चुकी है। इनमें 303,372 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85,533 हो चुकी है।

source:-money bhaskar

Read Previous

15 मई 2020 : आपका जन्मदिन

Read Next

मेड इन इंडिया उत्पादों की बिक्री के लिए अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ला रही बाबा रामदेव की पतंजलि, होम डिलीवर होगी फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *