Soni Pariwar india

‘सेब की खीर’ से रिश्‍तों में लाएं मिठास

ईद का त्‍योहार नई खुशियों और उमंगों के साथ लेकर आया है। इस पर्व को देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ईद के त्‍योहार को लजीज पकावानों का त्‍योहार भी कह सकते हैं। इस दिन मीठा खाने और परोसने का भी विशेष महत्‍व है। ईद के मौके पर सिवाई, फिरनी और कई दूसरी मिठाई तो आपने खूब खाई होंगी। लेकिन इस बार ईद पर सेब की खीर बनाकर घरवालों को खिलाएं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे सेब की खीर बनाने की रेसिपी…

सामग्री

– 2 सेब

– 2 ग्‍लास दूध

– 3 बड़े चम्‍मच कंडेंस्‍ड मिल्‍क

– 1छोटा चम्‍मच इलाइची पाउडर

– 1/2 कप बारीक कटे हुए बादाम

– 5-6 किशमिश

– 1 बड़ा चम्‍मच घी

– 1/2 बड़ा चम्‍मच चीनी

 

बनाने की विधि

– सबसे पहले सेब को धो कर छील लें और काट लें। इसके बाद गैस पर पैन रखकर घी गरम करें।

– इसमें कटा हुआ सेब डालकर मध्‍यम आंच पर पकाएं।

– सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी न सूख जाए।

– दूसरे पैन में दूध को उबाल लें और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।

– इसके बाद कंडेंस्‍ड मिल्‍क दूध में डालें। 5 मिनट तक इसे तेज आंच पर पकाएं। साथ ही इसमे चीनी डालें।

– इसके बाद दूध में इलाइची पाउडर और बादाम डालें। 2-3 मिनट तक इसे पकाएं।

– दूध के ठंडे होने पर उसमें पका हुआ सेब और किशमिश भी डालें। सेब की खीर तैयार है।

– इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर सर्व करें।

source:-punjab kesari

soni pariwar india

Read Previous

‘गुलाबी लस्सी’ रखेगी गर्मियों में तरोताजा

Read Next

बीएसई 183 अंक और निफ्टी 53 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 529 अंक ऊपर बंद हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *