Tuesday, December 5, 2023

Diet में जरूर शामिल करें घी, होंगे ये 5 फायदे

अगर आप सोचते हैं कि घी खाने से मोटापा बढ़ेगा, तो आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि के अनुसार में घी शामिल करने से मोटापा और जैसी कई अन्य समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। आइए जानते हैं डाइट में घी शामिल करने के 5 फायदे –

1 मोटापा से दिलाता है राहत-
ऐसा भी माना जाता है कि घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहते है कि देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है जो शरीर में जमे, जिद्दी फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
2 कब्ज से दिलाता है राहत –
घी के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलने में फायदा होता है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी पित्त का शमन करता है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ को भी बाहर निकलने में मदद करता हैं।
को करता है संतुलित –
देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका सेवन अन्य लोगों के अलावा गर्भवती स्त्री और स्तनपान कराने वाली मातालाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में मदद करता हैं। इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
5 त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद –
घी से चेहरे की मसाज करने पर त्‍वचा की ड्रायनेस कम होती है और चेहरे की खोई नमी वापस आने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिर पर भी घी की मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद होता है। सिर पर घी की मसाज करने से बाल घने और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Soni Pariwar India इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
source :- Webduniya
Aryan Soni
Author: Aryan Soni

Editor Contact - 9352534557

Aryan Soni
Aryan Sonihttps://sonipariwarindia.com
Editor Contact - 9352534557

आप की राय

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Advertisements

अन्य खबरे
Related news