Monday, December 11, 2023

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकता है गंभीर नुकसान

कैल्शियम, आयोडीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी के गुणों से भरपूर दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन किसी भी चीज के सेवन के समय हमें कई चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। कई बार हम गलत कॉम्बिनेशन की चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिसका हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसा ही दूध के साथ भी है। ऐसी कई चीजे हैं, जिनका सेवन दूध पीने से पहले भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आइए बिना देक किएजानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से…

खट्टी चीजों का सेवन
दूध पीने से पहले या बाद में सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन एकदम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेट में दर्द, स्किन प्रॉब्लम प्रमुख हैं।

मछली का सेवन
मछली खाने से पहले या बाद में दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से पेट की पाचन क्रिया खराब होती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूध पीने और मछली खाने के बीच 2 घंटे का अंतर बहुत जरूरी है।

दाल का सेवन
ऐसी कई तरह की दाल हैं, जिनका सेवन दूध के साथ एकदम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर उड़द की दाल के साथ दूध नहीं पीना चाहिए।

दही का सेवन
कई लोगों को लगता है कि दूध से बने दही को अगर दूध के साथ सेवन करेंगे तो कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दही और दूध का एक साथ सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।

तिल और नमक
कई तरह के खाद्य पदार्थों में तिल और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इनका सेवन दूध के साथ एकदम नहीं करना चाहिए। इसका शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

 

source :- amarujala

Aryan Soni
Author: Aryan Soni

Editor Contact - 9352534557

Aryan Soni
Aryan Sonihttps://sonipariwarindia.com
Editor Contact - 9352534557

आप की राय

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Advertisements

अन्य खबरे
Related news