Soni Pariwar india

भारत में यहां देखने को मिलता है मनोरम वादियों, झीलों और झरनों का अद्भत नजारा

मनोरम वादियों और ऊंचे-ऊंचे चीड़ के दूर तक फैले पेड़ों से घिरा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती की बात ही निराली है। उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित इस राज्य की नदियां, पहाड़ और खूबसूरत हरियाली देखते ही बनती है। यह राज्य उत्तर में जम्मू कश्मीर, लद्दाख से पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। इस राज्य को बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। यहां हम आपको हिमाचल के कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं…

 

धर्मकोट 
छोटा-सा पर्यटक स्थल धर्मकोट बेहद ही खूबसूरत जगह है। मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर स्थित इस गांव के आस-पास देवदार के घने जंगल हैं। यह स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास केंद्र है। हिमाचल के इस खूबसूरत स्थान की खूबसूरती देखते ही बनती है।

 

जलोरी पास 
जलोरी पास बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 3550 मीटर की ऊंचाई पर है। नारकंडा से 90 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थान हर-भरे जंगल और झीलों के लिए मशहूर है। हिमाचल के इस खूबसूरत जगह की हरियाली देखते ही बनती है।

पब्बर घाटी 
पब्बर घाटी शिमला से कुछ दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत घाटी चारों तरफ से बर्फ से ढकी हुई है। इस खूबसूरत घाटी का नजारा देखते ही बनता है।

गुलाबा
हिमाचल प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत गांव गुलावा मनाली से 27 किमी की दूरी पर स्थित है। इस गांव की दूरी रोहतांग पास से 25 किलोमीटर है।  यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

बैरोट
प्रकृति से भरपूर बैरोट हिमाचल की बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है।  झील और झरने इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। वह दृश्य देखने लायक होता है, जब सूर्य की किरणें इन झीलों और झरनों में पड़ती हैं।

 

source :- Amarujala

 

 

 

Read Previous

सीने में जलन समेत पेट की हर समस्या को दूर करेंगे ये 3 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Read Next

अक्षय तृतीया पर Gold की खरीदारी के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग पर ऑफर दे रही तनिष्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *